संचार रेजिडेंसी में 12वीं मंजिल से बेसमेंट में गिरी लिफ्ट, एक व्यक्ति के पैर में आया फ्रैक्चर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Elevator fell from the 12th floor to the basement in Sanchar Residency, one person suffered a leg fracture IMAGE CREDIT TO REPORTER

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में लगातार लिफ्ट हादसों ने सोसायटी के निवासियों की समस्या बड़ा दी है। जहाँ बीती 2 दिसंबर 2025 को प्रताप विहार में कुणाल रेजिडेंसी में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल हो गए थे तो वहीं बुधवार को राजनगर एक्सटेंशन में संचार रेजिडेंसी के अंदर लिफ्ट 12 वीं मंजिल से सीधे बेसमेंट में जा गिरी। लिफ्ट में ऑफिस जाने के लिए एक व्यक्ति 12वीं मंजिल से सवार हुआ था और अचानक लिफ्ट बेसमेंट में जा गिरी। लिफ्ट गिरने की आवाज सुनते ही वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को लिफ्ट से बाहर निकाला गया। सोसायटी के लोगों ने ही घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसके पैर में फ्रैक्चर निकला। गनीमत रहेगी की लिफ्ट में सिर्फ एक युवक सवार था, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा सोसायटी की दूसरी लिफ्ट में एक बच्चे समेत महिला व पुरुष फंस गए थे, जिन्हें भी सोसायटी के लोगों ने गार्ड की मदद से बाहर निकाला। लगातार हो रहे लिफ्ट हादसों ने गाजियाबाद में सोसायटी के अंदर रहने वाले लोगों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। गाजियाबाद में बिल्डर लगातार बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं और लिफ्ट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रहे है, जबकि रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उन्हें लगातार विभागीय नोटिस भी दिए जा रहे है।

Share This Article
Leave a comment