नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में ड्रोन उड़ाने का मामला, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Case of drone flying in Noida International Airport premises; report filed against an unknown person. IMAGE CREDIT TO एयरपोर्ट प्रोफाइल फोटो

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर क्षेत्र में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पिछले तीन दिनों से प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से ड्रोन उड़ाए जाने की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ड्रोन उड़ान की शिकायत

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात निजी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी कृष्णकांत ने पुलिस को बताया कि गांव रनहेरा–कुरैब की ओर से झाझर रोड दिशा की तरफ से एक अज्ञात ड्रोन लगातार तीन दिनों से एयरपोर्ट परिसर के ऊपर प्रवेश कर रहा है। ड्रोन कुछ देर परिसर के ऊपर मंडराने के बाद उसी दिशा में वापस लौट जाता है।

सुरक्षा क्षेत्र में ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

सुरक्षा अधिकारी के अनुसार एयरपोर्ट क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से पूर्ण प्रतिबंधित ड्रोन उड़ान क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां किसी भी प्रकार के ड्रोन संचालन पर पूरी तरह रोक है। इसके बावजूद अज्ञात व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

पुलिस जांच और निगरानी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि ड्रोन उड़ाने वाले की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों की निगरानी, पूछताछ और तकनीकी माध्यमों से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment