डबल इंजन सरकार की विकास रफ्तार तेज, उज्ज्वला से महिला सशक्तिकरण को नई ऊर्जा

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Double Engine Government Accelerates Development, Ujjwala Scheme Gives New Energy to Women Empowerment IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

शामली (शिखर समाचार)
होली के पावन अवसर पर डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 1500 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की। प्रदेश स्तर पर यह राशि योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा अंतरित की गई।

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम और मुख्यमंत्री का संदेश

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जनपद स्तर पर एम.एस. फार्म बैंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह, प्रसन्न चौधरी, अशरफ अली, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत होली पर्व की शुभकामनाओं के साथ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए हर पात्र लाभार्थी तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को प्राथमिकता दे रही है। जिन परिवारों को पहले कभी रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिला, उन्हें नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है, जिससे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उज्ज्वला योजना ने ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर स्वास्थ्य और सम्मान दोनों प्रदान किए हैं।

जनपद शामली में वितरण और लाभार्थियों की भागीदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कार्यक्रम के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने जानकारी दी कि जनपद शामली में 117570 उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी राशि उनके खातों में अंतरित की गई है। इससे होली के अवसर पर परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

कार्यक्रम के उपरांत एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान तथा ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। इस अवसर पर उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी नवीन यादव, पूर्ति निरीक्षक कैराना, शामली, ऊन तथा समस्त आपूर्ति विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लाभार्थियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया।

Share This Article
Leave a comment