डीएम ने प्रताप विहार में मकान को कराया कब्जा मुक्त, पीड़िता ने किया धन्यवाद ज्ञापित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
DM Gets House in Pratap Vihar Freed from Encroachment; Victim Expresses Gratitude — IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। बीती 29 मई 2026 को जनसुनवाई के दौरान डीएम रविंद्र कुमार के समक्ष पीड़िता चंचल ने अपने मकान पर कब्जा होने की शिकायत की थी। पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसीपी कोतवाली उपासना पाण्डेय और थाना अध्यक्ष विजयनगर धर्मपाल को जांच करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पालन करते हुए मात्र 3 दिन में जांच को पूरा किया गया। जांच में सत्यता पाए जाने पर डीएम खुद मौके पर पहुंचे और मकान का कब्जा पीड़िता चंचल को दिलवाया।

जांच में शिकायत सही मिली, मौके पर पहुंचकर दिलाया कब्जा

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता को उसके मकान का कब्जा दिलाया गया। मकान वापस मिलने के बाद चंचल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और गाजियाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : डीएम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पीड़िता ने बताया कि उसके मकान पर ताज मोहम्मद ने कब्जा कर रखा था और वह लगातार मकान को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगा रही थी। आरोप है कि विरोध करने पर उसे गाली-गलौज कर भगा दिया जाता था। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दूसरों की जमीन या मकान पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment