—–श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था के दिये जरूरी दिशा निर्देश, मेले में श्रद्धालुओ का आना निरंतर जारी
गढ़मक्तेश्वर (शिखर समाचार) जिलाधिकारी व एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा गढ गंगा मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए मेला क्षेत्र का भ्रमण व स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत अधिनस्थो को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेले में सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान: जिलाधिकारी और पुलिस ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उठाए ठोस कदम
कार्तिक पूर्णिमा गढ गंगा मेले में श्रद्धालुओ की संख्या दिन रात बढती जा रही है मेला क्षेत्र में पहुंचे लाखों श्रद्धालु मेला स्थल पर पडाव डाल चुके हैं जिससे संपूर्ण मेला क्षेत्र तंबूओ की नगरी के रूप में तब्दील हो चुका है। मेले में चारों तरफ रंग बिरंगी लाईटें दिखाई दे रही। मेले में सरकारी कैपों के साथ धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं अराजनैतिक संगठनों के कैंप लग रहे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डे व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुऐ स्नानघाट, मेला मार्गों, बेरिकेडिंग, कंट्रोल रूम व यातायात रूट व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओ की सुरक्षा को देखते हुऐ गंगा में अतिरिक्त बेरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिये ओर स्वयं तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारीयों ने मेले में बनी अस्थाई पुलिस लाईन में अधिनस्थो एवं मेले से जुडे अधिकारीयों व कर्मचारी के साथ समीक्षा करते हुऐ अधिनस्थो को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

