ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“The DM and SP reviewed the preparations for the Jyeshtha Ganga Dussehra fair.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा एवं गंगा मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक ने बृजघाट गंगा तट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचेंगे, इसलिए सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रखी जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में स्नान करने का प्रयास न करे। इसके लिए घाटों पर पर्याप्त निगरानी रखी जाए तथा चेतावनी संबंधी सूचनाएं भी प्रदर्शित की जाएं। नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को घाटों, मार्गों और मेला क्षेत्र में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

घाटों पर निगरानी और स्वच्छता व्यवस्था के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

उन्होंने नाव संचालकों को निर्देशित किया कि सभी नावों में श्रद्धालुओं को जीवन रक्षक जैकेट पहनाकर ही बैठाया जाए। घाटों पर अधिक भीड़ एकत्रित न होने देने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment