सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को जिलाधिकारी की चेतावनी, रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Warns Departments Performing Poorly on CM Dashboard, Issues Directions to Improve Rankings IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान जिन विभागों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया, उन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परियोजना-वार समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विभागों की रैंक सी और डी श्रेणी में है, वे सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर आंकड़ों की प्रविष्टि पूरी सावधानी और समयबद्ध ढंग से करें, ताकि जनपद की समग्र रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी समीक्षा बैठक से पहले सभी संबंधित विभाग अपनी कमियों को दूर करते हुए रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित करें।

योजनाओं की निगरानी और डाटा अपलोड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html\

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर डाटा अपलोड करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं का शत-प्रतिशत डाटा समय पर पोर्टल पर दर्ज कराया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा जारी रहेगी।

विभागों को समन्वय के साथ रैंकिंग सुधारने के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, सभी उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment