——–प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर वन स्टॉप सेंटर तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शामली (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी आलोक यादव मंगलवार को बनत स्थित ट्रांजिट हॉस्टल पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विभिन्न विभागीय कार्यालयों का किया निरीक्षण
डीएम ने डूडा, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लंबित आवेदनों की जानकारी ली। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में सबसे अधिक आवेदन लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तिथिवार जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
योजनाओं की समीक्षा और पुनः सत्यापन के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों का पुनः सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वन स्टॉप सेंटर और बाल कल्याण समिति कक्ष का निरीक्षण कर वहां महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।
लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर डीएम आलोक यादव तथा डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
