धामपुर में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District-Level ‘Sampoorna Samadhan Diwas’ Held in Dhampur, Emphasis on Quality Resolution of Complaints IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

बिजनौर (शिखर समाचार)

जनपद की तहसील धामपुर में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी जसजीत कौर ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि आमजन की समस्याओं का एक ही स्थान पर, संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में, मौके पर ही प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी कारणवश शिकायत का समाधान उसी दिन संभव न हो सके, तो प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर पूर्ण गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दोबारा प्रस्तुत करता है तो इसका सीधा अर्थ है कि उसकी समस्या को गंभीरता से नहीं सुना गया अथवा उसका समाधान संतोषजनक ढंग से नहीं किया गया। अधिकारियों को सचेत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा स्थानीय लोगों से भी वार्ता करें, जिससे शिकायत की सत्यता की पुष्टि हो सके और उसका समाधान गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी रूप से किया जा सके।

इस दौरान उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला, तहसील और विकास खंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ की।

Share This Article
Leave a comment