सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District-Level Banking Coordination and Review Committee Meeting Held Under the Chairmanship of CDO IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष ने जनपद के सभी बैंकों को विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
अग्रणी जिला प्रबंधक बुद्ध राम ने सितम्बर तिमाही 2025 तक की बैंकिंग उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत की। इस दौरान सभी बैंकों की उपलब्धियों की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अध्यक्ष ने सभी जिला समन्वयकों को जिले में साख-जमा अनुपात (CD Ratio) बढ़ाने तथा सभी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्सारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने साख-जमा अनुपात की गहन समीक्षा की तथा आगामी तिमाही में उन बैंकों के साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंकवार रणनीति बनाने को कहा जिनका अनुपात 60% से कम है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पोटेंशियल लिंक्ड प्लान (Potential Linked Plan PLP) का शुभारंभ किया । यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, कृषि-आधारित गतिविधियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, ग्रामीण अवसंरचना तथा अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में ऋण संभावनाओं का विस्तृत आंकलन प्रस्तुत करती है।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, एलडीओ आरबीआई प्रतिभा इन्द्रोरिया, नाबार्ड डीडीएम कुमारी अलका, उप निदेशक उद्योग श्रीनाथ पासवान, अग्रणी जिला प्रबंधक बुद्ध राम, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला समन्वयक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment