मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल की मांग, सांसद ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Demand for a pedestrian overbridge at Modinagar railway station; MP submitted a memorandum to the Union Minister IMAGE CREDIT TO सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान

मोदीनगर (शिखर समाचार) बागपत मोदीनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू से भेंट कर मोदीनगर रेलवे स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर पैदल यात्रियों के लिए ऊपरी पुल निर्माण की मांग प्रमुखता से रखते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत पत्र भी सौंपा।

सुरक्षा की चिंता से सांसद ने उठाया मुद्दा: मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर पैदल पुल की मांग

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

सांसद ने मंत्री को अवगत कराया कि मोदीनगर रेलवे स्टेशन के दोनों ओर शहर की घनी आबादी निवास करती है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन का उपयोग करते हैं, लेकिन प्लेटफार्म बदलने और स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक सुरक्षित आवाजाही के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को जोखिम उठाकर पटरियां पार करनी पड़ती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने आग्रह किया कि यहां पैदल ऊपरी पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि आम नागरिक सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें और शहर के दोनों हिस्सों के बीच सुगम संपर्क भी स्थापित हो सके।

सांसद ने उठाए कई रेल मुद्दे, मंत्री ने किया समाधान का आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

डॉ सांगवान ने यह भी बताया कि महामारी काल के दौरान इस संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव समाप्त कर दिए गए थे। अब भी वे ठहराव बहाल नहीं किए गए हैं, जिससे दैनिक यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंद किए गए रेल ठहरावों को शीघ्र पुनः शुरू कराने की मांग भी रखी।
मंत्री को सौंपे गए पत्र में क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और ट्रेनों के ठहराव बहाली सहित कई बिंदुओं का उल्लेख किया गया है। सांसद के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Share This Article
Leave a comment