कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से शिवमय हुआ दिल्ली मेरठ मार्ग, जगह-जगह सेवा शिविरों में जुटे सेवादार

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The Delhi–Meerut route has taken on a Shiva-inspired atmosphere as the number of Kanwariyas continues to rise, with volunteers gathering at service camps set up at various places. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मुरादनगर (शिखर समाचार)। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ने के साथ दिल्ली मेरठ हाईवे और गंगनहर कांवड़ मार्ग पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंग गया है। रंग-बिरंगी कांवड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ कांवड़िये बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। डाक कांवड़ की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मार्ग पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के कारण वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा है।

कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ से भक्तिमय हुआ दिल्ली-मेरठ हाईवे

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली मेरठ मार्ग पर देशभक्ति गीतों और भक्ति भजनों की गूंज सुनाई दे रही है। आकर्षक झांकियों से सजी कांवड़ों को देखने के लिए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी मार्ग के आसपास जुट रही है। इस बार महिला कांवड़ियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। महिला शिवभक्त भी उत्साह के साथ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही हैं।

कांवड़ सेवा शिविरों में भोजन और विश्राम की व्यवस्था

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मेरठ दिल्ली हाईवे स्थित गंगनहर पर नगर पालिका परिषद की ओर से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अधिशासी अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शिविर की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रख रहे हैं।

वहीं बिजलीघर के पास मित्र मंडल कांवड़ सेवा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। बस स्टैंड के पास भाजपा नेता संजीव त्यागी के सहयोग से शिव कांवड़ सेवा समिति, रेलवे रोड के समीप मानवाधिकार समिति और राधेश्याम विहार के पास अहिल्या बाई होल्कर शिव कांवड़ सेवा समिति ने सेवा शिविर लगाए हैं। इन शिविरों में कांवड़ियों को भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उच्चाधिकारी लगातार अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी भी ले रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment