तेलंगाना के फ्यूचर सिटी विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा, इंफ्रास्ट्रक्चर और नीतियों की ली जानकारी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Delegation from Telangana’s Future City Development Authority visits Greater Noida, gathers information on infrastructure and policies IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा तेलंगाना सरकार के फ्यूचर सिटी विकास प्राधिकरण का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा और यहां की औद्योगिक नगरी के विकास मॉडल का अध्ययन किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि तेलंगाना सरकार हैदराबाद के निकट एक नई औद्योगिक नगरी विकसित करने की योजना बना रही है, जिसके लिए ग्रेटर नोएडा का मॉडल, नीतियां और आधारभूत संरचना समझना आवश्यक था।

प्राधिकरण ने साझा की विकास प्रक्रिया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में फ्यूचर सिटी विकास प्राधिकरण के उप जिलाधिकारी (विशेष श्रेणी) वेंकटेश्वर लू, नियोजन अधिकारी स्नेहमाला, उप कार्यपालक अभियंता वेंकट किरन तथा सहायक नगर नियोजक अक्षय कुमार उपस्थित थे।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव, वित्त महाप्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता, प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा, विशेष कार्याधिकारी नवीन कुमार सिंह तथा प्रबंधक अरविंद मोहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण, भूखंड आवंटन, मास्टर प्लान, सेक्टर विन्यास, भवन उपविधियां और बसावट व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

वित्तीय व्यवस्था और औद्योगिक नीतियां

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

वित्त विभाग के महाप्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता ने प्राधिकरण की वित्तीय व्यवस्था का प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि कैसे ग्रेटर नोएडा को स्ववित्त पोषित संस्था के रूप में विकसित किया गया। उद्योग विभाग के प्रबंधक अरविंद मोहन ने औद्योगिक नीतियों, योजनाओं और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रतिनिधिमंडल ने एकीकृत औद्योगिक नगरी का भी भ्रमण किया, जहां प्लग एंड प्ले व्यवस्था, अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र तथा चौबीस घंटे बिजली और पानी की उपलब्धता की व्यवस्थाओं को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा की आधारभूत संरचना और नियोजन प्रणाली की सराहना की और कहा कि यहां से प्राप्त अनुभव तेलंगाना में नई औद्योगिक नगरी बसाने की योजना को सफल बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Share This Article
Leave a comment