आरव शर्मा
देहरादून (शिखर समाचार)। राजधानी के भावी विकास की दिशा तय करने वाली ‘देहरादून महायोजना-2041’ को अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का जनसंवाद अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। अभियान के चौथे दिन नगर निगम परिसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में सेक्टर-04 के नागरिकों, भू-स्वामियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
भू-उपयोग और यातायात पर रहा जोर
जनसुनवाई के दौरान लोगों ने भू-उपयोग, सड़क नेटवर्क, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्रों के संरक्षण और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे बुनियादी विषयों पर अपने पक्ष रखे। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी सुझावों और आपत्तियों का विधिवत रिकॉर्ड तैयार किया।
जनता की राय से बनेगी समावेशी योजना: एमडीडीए उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह जनसंवाद अभियान नागरिकों को विकास की निर्णय प्रक्रिया से सीधे जोड़ने का एक प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महायोजना-2041 केवल भूमि उपयोग का दस्तावेज नहीं, बल्कि अगले डेढ़ दशक के विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं की व्यापक रूपरेखा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे सुझाव महायोजना को अधिक समावेशी और व्यावहारिक बनाएंगे।

सुझावों का होगा तकनीकी परीक्षण:एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि पूरी प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है। प्राप्त प्रत्येक सुझाव और आपत्ति का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, जिसका विशेषज्ञों के माध्यम से तकनीकी और विधिक परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में आकर शहर के सतत विकास में अपना सहयोग दें।
अभियान के मुख्य बिंदु:
° उद्देश्य: विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करना।
° भागीदारी: भू-स्वामियों, नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा सीधे सुझाव।
° प्रक्रिया: प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों का तकनीकी एवं विधिक परीक्षण होगा।
° समय सीमा: जनसंवाद अभियान 21 जुलाई 2026 तक सभी 12 सेक्टरों में जारी रहेगा।
अगला चरण: जनसुनवाई का कार्यक्रम
शुक्रवार सेक्टर-05 महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज एमडीडीए ने सभी संबंधित सेक्टरों के निवासियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर महायोजना को बेहतर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
