श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा मजबूत करने के लिए डीसीपी धवल जायसवाल ने किया सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
DCP Dhawal Jaiswal Inspects CCTV Control Room to Strengthen Security at Shri Dudheshwar Nath Temple IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ रहे शिवभक्तों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गाजियाबाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पे है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन जोन धवल जायसवाल ने श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।

मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का डीसीपी ने किया निरीक्षण

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों से सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी निगरानी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने यह भी देखा कि मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों के माध्यम से किस प्रकार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। डीसीपी धवल जायसवाल ने निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार सक्रिय स्थिति में रहें और किसी भी कैमरे में तकनीकी समस्या आने पर तत्काल उसका समाधान कराया जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को लगातार सतर्क रहते हुए कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश-निकास मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।

भीड़भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। डीसीपी ने कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ तकनीकी निगरानी को भी मजबूत किया गया है। श्रीदूधेश्वरनाथ मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है। पुलिस की कोशिश है कि तकनीक और ग्राउंड पुलिसिंग के बेहतर समन्वय से किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी के निरीक्षण से साफ है कि कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है और मंदिर परिसर की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment