दिनदहाड़े 64 लाख लूट कांड का खुलासा, मुठभेड़ में घायल सहित पांच बदमाश गिरफ्तार, 44.37 लाख नगदी बरामद

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Daylight 64 lakh robbery case solved IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार) थाना पिलखुवा क्षेत्र में दिनदहाड़े चावल और धान व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मुठभेड़ के बाद घायल सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 44.37 लाख रुपये नगद, करीब तीन लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन और अवैध तमंचा बरामद किया गया।

लूट की घटना का विवरण

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

पुलिस के अनुसार, 31 जनवरी को राजस्थान के सीकर निवासी राकेश राजपूत अपने पार्टनर वैभव शुक्ला के पास आए। दोनों ने रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा से 64 लाख रुपये निकाले और बाइक से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे एनएच-9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे, स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

पुलिस अधीक्षक केवी सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी पारस मलिक और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम सिखेड़ा बम्बा पुलिया की ओर जाने वाली रजवाहा पटरी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गाजियाबाद के विजयनगर निवासी रईस के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

मौके से सिम्भावली निवासी रौनक अली, गौतमबुद्धनगर निवासी सरफराज, मुरादनगर निवासी दानिश और दिल्ली निवासी जुनैद को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ में सामने आई योजना

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-26-days-the-protest-ended/

आरोपियों ने बताया कि व्यापारी की पहले से रेकी की गई थी। रौनक अली, दानिश और सरफराज ने बैंक से निकासी से लेकर रवाना होने तक पूरी निगरानी की। पुख्ता सूचना मिलने के बाद 31 जनवरी को दो बदमाशों ने स्कूटी से बैग छीना, जबकि अन्य साथी अलग-अलग बाइकों से आगे-पीछे चल रहे थे ताकि बचाव और भागने में मदद मिल सके।

रकम का बंटवारा और आगे की कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-arranging/

लूट के बाद सभी आरोपी विजयनगर क्षेत्र में एकत्र हुए, जहां कुल आठ लोगों में रकम का बंटवारा किया गया। पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

Share This Article
Leave a comment