गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने गुरुवार को दो टप्पेबाजों, बेताब और आमिर, को गिरफ्तार करने का दावा किया है। यह दोनों बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी की गई सोने की चैन और 500 के नोट लगी कागज की गड्डी बरामद की।
टप्पेबाजी की घटना और शिकायत
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बीती 13 फरवरी 2026 को कृष्णा नगर बाबू में बुजुर्ग महिला के साथ सोने की चेन की टप्पेबाजी की गई थी। दोनों अभियुक्तों ने बातचीत के दौरान बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसाकर उसकी चैन पर्स में रखवाली करवाई और मौके से पर्स लेकर फरार हो गए। पीड़िता के पुत्र हेमदत भारद्वाज की शिकायत पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा दर्ज किया गया और घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया।
गिरफ्तारी और पूछताछ
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दोनों को पंचशील पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे क्षेत्र में घूमते हुए बुजुर्ग महिलाओं को चिन्हित करते हैं। महिलाओं को अपनी बातों में फंसा कर चैन और पर्स जैसी कीमती वस्तुएं ठग लेते हैं। इसके अलावा, महिलाओं को विश्वास दिलाने के लिए 500 के नोट लगी कागज की गड्डी भी रखते हैं।
