नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप, भाकियू (टिकैत) का धरना, जांच समिति गठित करने का आश्वासन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Corruption Allegations Against Nagar Panchayat Chairman; BKU (Tikait) Holds Protest, Assurance Given to Form Inquiry Committee IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

मोदीनगर (शिखर समाचार)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी, मनोनीत सभासद रजनीश त्यागी, सत्येंद्र वाल्मीकि और नितिन बंसल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने नगर पंचायत के ट्रैक्टरों का निजी उपयोग करते हुए अपने घर के पीछे स्थित लगभग तीन बीघा भूमि में मिट्टी का भराव कराया। उनका दावा है कि इस कार्य पर लगभग 70 लाख रुपये का व्यय हुआ, जिससे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ है।

विकास कार्यों में कमीशनखोरी का लगाया आरोप

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों में 40 प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा है, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

तहसीलदार ने जांच समिति गठित करने का दिया आश्वासन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार रजत सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि मिट्टी भराव से संबंधित शिकायत की जांच के लिए समिति गठित की जाएगी तथा समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अन्य मांगों को भी शासन स्तर पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा।

प्रदर्शन में अरुण कसाना, अजीत सिंह, मुस्तफा, नरेंद्र त्यागी, संजय सहित अनेक किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment