गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईएमएस गाजियाबाद यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन द्वारा आयोजित बायोस्कोप मीडिया फेस्ट 2026 युवा प्रतिभाओं के उत्साह, सृजनात्मकता और तकनीकी कौशल का अनूठा मंच बनकर उभरा। देश के 47 प्रतिष्ठित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कर इस मीडिया महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ और मुख्य संदेश
कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के जनरल सेक्रेटरी सीए डॉ. राकेश छारिया, मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार शर्मा (सीनियर जर्नलिस्ट एवं एंकर, संसद टेलीविजन), विशिष्ट अतिथि सऊद मोहम्मद खालिद, निदेशिका प्रो. (डॉ) जसकिरण कौर और विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार निगम ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया।
राकेश छारिया ने कहा कि मीडिया केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की शक्ति है। निदेशिका जसकिरण कौर ने तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपडेट रखने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सही निर्णय लेने और एकाग्रता के महत्व पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सऊद मोहम्मद खालिद ने सिनेमा को समाज का आईना बताते हुए विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
मीडिया फेस्ट के अंतर्गत शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, डिजिटल फोटोग्राफी और वन मिनट फ्रेम रील मेकिंग की चार प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में 100 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। फोटोग्राफी और रील मेकिंग में भी विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख संस्थान थे: फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, खालसा कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय), बेनेट यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, एशियन एकेडमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविजन, गलगोटियास यूनिवर्सिटी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, आईएएमआर कॉलेज, आरकेजीआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, आईएसबीएस गुरुग्राम, एसडीजीआई, आईईएस ग्रेटर नोएडा, महर्षि विश्वविद्यालय, युवाक्षेत्र केरल, शिवाजी साइंस कॉलेज नागपुर, डीडीयू पुणे, आईसीएफएआई कॉलेज जयपुर, चितकारा यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और अन्य।
निर्णायक मंडल और परिणाम
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
पूर्व छात्रों ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जिनमें गौतम धीमान (सीनियर डायरेक्टर, फिल्म एंड प्रोडक्शन, देंत्सू), सनोज गौतम (मेडियाप्रेन्योर), मीरा राजपूत (सीईओ, नेशनल पिलर) और मनीष झा शामिल थे।
- डॉक्यूमेंट्री: आईएएमआर के आकाश भारद्वाज की फिल्म “माटी के दीयों की कहानी को सलाम” प्रथम, टेक्निया कॉलेज की अंजली की फिल्म महरौली द्वितीय।
- डिजिटल फोटोग्राफी: आईएमएस गाजियाबाद यूनिवर्सिटी के जय कोहली प्रथम, एबीईएस कॉलेज के अंशुमन कुमार द्वितीय।
- वन मिनट फ्रेम रील मेकिंग: आईएमएस की माही अरोरा प्रथम, आफ्ट के अमूल गौतम द्वितीय।
अंत में विजेता छात्रों को नगद पुरस्कार और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
