शामली में शोक सभा, निशा विश्वकर्मा प्रकरण में न्याय की मांग

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
A condolence meeting was held in Shamli, demanding justice in the Nisha Vishwakarma case. IMAGE CREDIT TO REPORTER

शामली (शिखर समाचार)। श्री विश्वकर्मा सभा (पंजीकृत) के बैनर तले शिव चौक पर 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मृत्यु को लेकर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति के लिए प्रार्थना की।

मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी निधि भारद्वाज को सौंपा। कार्यक्रम स्थल पर थाना अध्यक्ष सचिन शर्मा भी मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वक्ताओं ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की गई, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

इस अवसर पर अमित विश्वकर्मा, महेश धीमन, मुकेश कुमार सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment