सीएमओ सुनील तेवतिया का शाहपुर व बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
CMO Sunil Tevatia Conducts Surprise Inspection of Shahpur and Budhana Community Health Centers, Issues Instructions to Improve Facilities IMAGE CREDIT TO चिकित्सा विभाग

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में संचालित चिकित्सा सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा आमजन को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाह्य रोगी विभाग कक्ष, आपातकालीन सेवाएं, प्रसूति कक्ष, टीकाकरण कक्ष, औषधि वितरण केंद्र, प्रयोगशाला, वार्डों की स्थिति तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों की कार्यशीलता तथा अभिलेखों के संधारण की भी समीक्षा की। मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश जायसवाल को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए और टीकाकरण एवं मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन किया जाए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में चिकित्सा अधीक्षक प्रणव तेवतिया को अस्पताल व्यवस्थाओं में सुधार, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

भविष्य में निरंतर निगरानी और जवाबदेही

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर उपचार मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी ड्यूटी के प्रति जिम्मेदारी निभाने, समय पर उपस्थित रहने और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि औचक निरीक्षण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और किसी भी अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में सक्रियता बढ़ी है और व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment