गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मोहन नगर में चल रहे सीएम ग्रिड फेस-1 के कार्यों का अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी नगर विकास उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीईओ अरविंद श्रीवास्तव ने जायजा लिया।मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता देशराज, सहायक अभियंता गणेसी लाल, अवर अभियंता विनोद व अन्य टीम निर्माण विभाग से उपस्थित रही। मोहन नगर चौराहे से लेकर हिंडन एयर फोर्स चौराहे तक 1.72 km रोड पर चल रहे कार्य और नागद्वार से हिंडन एलिवेटेड रोड 1km के कार्य का जायजा लिया।
नगर के बुनियादी ढांचे में बदलाव: 40 करोड़ की परियोजना से सड़कें, अंडरग्राउंड सुविधाएं और फुटपाथ होंगे शानदार
उन्होंने मौक पर ही तीन माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नागद्वार से एलिवेटेड रोड तक का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। मोहन नगर चौराहे से हिंडन एयर फोर्स तक चल रहे कार्य में अवस्थापना सुविधा को अंडरग्राउंड किया जा चुका है। पानी बिजली की लाइन को भी अंडरग्राउंड किया जा चुका है। इसके अलावा ओएफसी को भी अंडरग्राउंड किया जा चुका है। 40 करोड़ से दोनों सड़कों के सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। सीएम ग्रिड के अंतर्गत रोड को पूर्ण रूप से व्यवस्थित करने के साथ-साथ फुटपाथ को भी पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए व्यवस्थित किया जा रहा है। साथ ही सौंदर्यकरण का कार्य भी कराया जा रहा है।
सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट में तेज़ी: अप्रैल तक कार्य पूरा, ट्रैफिक बाधा के बिना सड़क सुधार और विकास
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने हेतु योजना है, जिसको रफ्तार दी जा रही है। मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि ग्रैप के हटते ही निर्धारित समय में कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। सीएम ग्रिड फेस-1 के कार्यों पर लगातार मॉनिटरिंग जारी है तथा ट्रैफिक बाधित ना करते हुए कार्यों को सरलता से किया जा रहा है। मोहन नगर जोन के साथ-साथ इंदिरापुरम में भी सीएम ग्रिड फेस-2 के कार्य को योजना के तहत किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय निवासियों का सहयोग भी निगम को मिल रहा है।
