गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार गति पकड़ रही हैं। सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा जी के प्रस्ताव पर वर्ष 2026-27 में नगर निगम गाजियाबाद के वार्ड संख्या-1 भीम नगर में विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत इंद्रपाल के मकान से लोकेश के मकान तक तथा प्रदीप के मकान से चरण दास के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस विकास कार्य की अनुमानित लागत 18.97 लाख रुपये है तथा इसका क्रियान्वयन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) गाजियाबाद द्वारा किया जाएगा।
विकास कार्यों का शिलान्यास और योजना विवरण
मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या-1 भीम नगर में नाली एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह कार्य इंद्रपाल के मकान से लोकेश के मकान तक तथा प्रदीप के मकान से चरण दास के मकान तक किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 18.97 लाख रुपये है और इसका क्रियान्वयन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), गाजियाबाद द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में विकास कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, पार्षद धर्मेंद्र नागर, चेयरमैन संदीप पाल, अनु चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विधायक का विकास को लेकर बयान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि क्षेत्र की प्रत्येक सड़क, नाली एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाकर जनता को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
