6785 करोड़ के अंबर एवं ऐसेंट इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया शिलान्यास

Rashtriya Shikhar
6 Min Read
Chief Minister Yogi Adityanath Lays Foundation Stone of ₹6,785 Crore Amber and Ascent Electronic Manufacturing Plant IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

———-बोले,जेवर बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग का नया केंद्र

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के सेक्टर-10 में अंबर एवं ऐसेंट के अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। लगभग 6,785 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली इस परियोजना से प्रदेश में हजारों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति मिलेगी। यह परियोजना इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंपोनेंट निर्माण तथा उच्च तकनीक उद्योगों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उत्तर प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण नीति, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट विनिर्माण नीति तथा सेमीकंडक्टर नीति को मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा

ALSO READ: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में इस क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है, जबकि बड़े निवेशों को आगे बढ़ाने में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास के बाद इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण के क्षेत्र में यह एक और बड़ी उपलब्धि है। अंबर ग्रुप और कोरिया सर्किट के संयुक्त उपक्रम द्वारा किया जा रहा यह निवेश उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में नई पहचान दिलाएगा और देश को इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पिछड़ेपन और अव्यवस्था के लिए पहचाना जाने वाला जेवर आज विकास और निवेश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से मिले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र में निवेश तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, 36 सेक्टोरल नीतियां, सिंगल विंडो सिस्टम तथा लगभग 75 हजार एकड़ के लैंड बैंक के कारण देश-विदेश के निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकार सभी निवेशकों को समयबद्ध स्वीकृतियां और आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रही है।

WhatsApp Image 2026 06 24 at 7.50.15 PM 5

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बन चुका है और देश में बनने वाले लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल फोन का उत्पादन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध भी आर्थिक सहयोग को नई मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या और कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के माध्यम से नई पहचान मिली है और ऐसे निवेश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

केंद्रीय रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग नीति के कारण जेवर में अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि अंबर-कोरिया सर्किट द्वारा स्थापित होने वाली पीसीबी निर्माण इकाई भारत की आयात निर्भरता कम करेगी और जेवर को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर उद्योग का बड़ा केंद्र बनाएगी।

WhatsApp Image 2026 06 27 at 7.21.23 PM

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल शासन में उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार और तकनीकी अवसरों के नए द्वार खोलेगी तथा किसानों को भी विकास यात्रा का सहभागी बनाएगी।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, गौतमबुद्धनगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद सुरेंद्र नागर, भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, विधायक तेजपाल नागर (दादरी), जिला अध्यक्ष महेश अभिषेक शर्मा, उत्तर प्रदेश शासन के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई आलोक कुमार, यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अंबर ग्रुप के चेयरमैन जसवीर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीजीत सिंह, कोरिया सर्किट के सीईओ रियांग हो चो तथा शासन, प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment