चांदपुर: पुलिस मुठभेड़ के बाद चार गोकश गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Chandpur: After a police encounter, four cattle smugglers were arrested; one criminal was shot in the leg. IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)।
चांदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद चार शातिर गोकशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, पशु वध करने के उपकरण और दो बाइक बरामद की हैं।

गोवंश अवशेष मिलने के बाद शुरू हुई जांच

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को बजरंग दल के नगर संयोजक सुशील कुमार ने ग्राम सब्दलपुर तेली के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि सात आरोपी तीन बाइकों पर सवार होकर आवारा पशुओं का वध करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। कुछ ही देर में संदिग्धों के आने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

एक आरोपी घायल, चार गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रसूलपुर नगला निवासी वसीम के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसके तीन अन्य साथियों फहीम (सादकपुर), तहसीन और फरीद (सब्दलपुर तेली) को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 315 बोर व 12 बोर के तमंचे, पशु वध के उपकरण और दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है, जबकि घायल वसीम का अस्पताल में इलाज जारी है।

Share This Article
Leave a comment