यूजीसी विनियम-26 वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण सभा ने सौंपा ज्ञापन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Brahmin Sabha submitted a memorandum demanding the withdrawal of UGC Regulation-26. IMAGE CREDIT TO ब्राह्मण सभा

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में यूजीसी विनियम 26 को वापस लेने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि प्रस्तावित विनियम को लागू किया जाना समाज के एक वर्ग के हितों के प्रतिकूल है और इससे असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सभापति ने जताई चिंता

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

सभा के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र पचौरी ने बताया कि यदि यह अधिनियम लागू होता है तो यह सामान्य वर्ग के उत्पीड़न का सशक्त माध्यम बन सकता है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून या विनियम को लागू करने से पहले सभी वर्गों के हितों और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखना आवश्यक है। एकपक्षीय निर्णय से समाज में असमानता और भेदभाव की भावना बढ़ सकती है, जिसे टाला जाना चाहिए।

ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

सभा के संयोजक जी.पी. गोस्वामी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सवर्ण समाज ने सरकार से मांग की है कि इस एकपक्षीय और पक्षपातपूर्ण विनियम को पुनः परीक्षण के लिए वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापक विचार-विमर्श और सभी पक्षों से संवाद के बाद ही किसी भी नियम को लागू किया जाना चाहिए, ताकि सामाजिक समरसता और परंपरागत मूल्यों को आघात न पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए न्यायपूर्ण और संतुलित नीतियां आवश्यक हैं।

सभाओं और सदस्यों की भागीदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

ज्ञापन सौंपने के दौरान सभा के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखी और उचित कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस मौके पर धन प्रकाश शर्मा, कुलदीप शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, देवी शरण शर्मा, अशोक शर्मा, ऋषिकेश त्रिपाठी, डॉ. एस.एन. शैली, अखिलेश पाठक, यतेन्द्र शर्मा, वेद कुमारी, रवींद्र शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, कपिल शर्मा, ललित शर्मा, ममता तिवारी, गौरव उपाध्याय और प्रियंका उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment