बिजनौर (शिखर समाचार)। बिजनौर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता के साथ जाम स्थल पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने बढ़ापुर थाना परिसर में धरना दिया। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ट्रक दुर्घटना से भड़के ग्रामीण
जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम टांडा साहूवाला निवासी पुष्पेंद्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई थी। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को थाने के सामने जाम लगा दिया था। जाम की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।
कार्यकर्ता के साथ मारपीट और पुलिस में तहरीर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने योगेंद्र सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट करते हुए उन्हें जाम स्थल से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस कार्रवाई न होने से आक्रोशित किसान मंगलवार को बढ़ापुर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक किसान थाना परिसर में धरने पर डटे रहे।
