भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
BJP State Vice President Mohit Beniwal Welcomed — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल बुधवार को क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर सागड़ी में छात्रों की पढ़ाई के लिए नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन करने पहुंचे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय वह बुढ़ाना में भाजपा नेता ब्रजपाल सहरावत के बड़ौत रोड स्थित आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व विधायक उमेश मलिक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मोहित बेनीवाल का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों के दम पर प्रदेश में आगामी चुनाव में भारी बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा: ब्रजपाल सहरावत

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

भाजपा नेता ब्रजपाल सहरावत ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का क्षेत्र में दौरा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, वरुण मलिक, अंकुश राठी, विनोद सैनी, तेजपाल सहरावत, वीरेंद्र राणा, स्वामी रविंद्र प्रताप, पुनीत पंवार, गौरव पंवार, अन्नु तरार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment