वृक्षारोपण महाअभियान में बिजनौर नगर पालिका का संकल्प, 2,798 पौधे लगाकर हरित लक्ष्य पूरा करेगी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bijnor Municipal Council Takes Pledge Under Mega Tree Plantation Campaign, Aims to Achieve Green Target by Planting 2,798 Saplings IMAGE CREDIT TO नगर पालिका

बिजनौर (शिखर समाचार)।
जनपद में प्रस्तावित वृक्षारोपण महाअभियान-2026 को सफल बनाने के लिए बिजनौर नगर पालिका परिषद ने सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर के सभी वार्डों के सभासदों ने अभियान को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने और निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्णय लिया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

बिजनौर नगर पालिका को मिला 2,798 पौधे लगाने का लक्ष्य

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक को संबोधित करते हुए इंदिरा सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत इस वर्ष जनपद में 76 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें जिले की सभी नगर पालिका परिषदों को सामूहिक रूप से 49 हजार पौधे रोपने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि अकेले बिजनौर नगर पालिका परिषद को 2,798 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी सभासदों से अपने-अपने वार्डों में जनजागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इन स्थानों पर होगा सघन पौधारोपण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में नगर पालिका के अवर अभियंता (सिविल) यशवंत सिंह ने बताया कि अंबे विहार कॉलोनी पार्क, कांशीराम कॉलोनी, रामलीला मैदान, बैराज मार्ग स्थित कांशीराम कॉलोनी, जलालपुर मार्ग पर गंगा देवी मंदिर तक का क्षेत्र, दीवान वाला तालाब तथा फरीदपुर काजी स्थित गौशाला परिसर सहित कई स्थानों पर सघन पौधारोपण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अभियान का उद्देश्य पूर्ण रूप से सफल हो सके। बैठक में सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, गौरव शर्मा, डॉ. बीरबल सिंह सहित पालिका के अधिकारी, सभासद एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने और बिजनौर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment