कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न कानून की जानकारी दी, आंतरिक समिति की बैठक आयोजित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Awareness Provided on Laws Against Workplace Harassment of Women; Internal Committee Meeting Held IMAGE CREDIT TO गुरुकुल फाउंडेशन

नोएडा (शिखर समाचार)। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम, 2013 के संबंध में नीलाम्बरी कंपनी में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएमई गुरुकुल फाउंडेशन की ओर से रीचा कंचन ने कंपनी के महिला और पुरुष कर्मचारियों को कानून के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने आंतरिक शिकायत समिति के सदस्यों को शिकायत मिलने पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया और जिम्मेदारियों के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत की प्रक्रिया बताई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

रीचा कंचन ने बताया कि यदि किसी महिला कर्मचारी के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटना होती है तो वह घटना की तारीख से तीन माह के भीतर लिखित शिकायत आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकती है। समिति का दायित्व होगा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद आवश्यक बैठक बुलाकर उसमें उल्लिखित बिंदुओं की जांच करे और नियमानुसार समस्या के समाधान का प्रयास करे। यदि समिति के स्तर पर समाधान संभव नहीं होता है तो प्रबंधक या प्रतिष्ठान के उच्चाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई के लिए मामला प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि शिकायत के निस्तारण के साथ समिति की बैठकों और कार्रवाई का वार्षिक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला अधिकारी के कार्यालय में प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी तक जमा करना आवश्यक है। नियमों का पालन नहीं करने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।

सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल बनाने पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के शिकायत पोर्टल पर प्रतिष्ठान का पंजीकरण कराने और शिकायतों के निस्तारण तथा समिति की बैठकों से संबंधित वार्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की जानकारी भी दी गई। बैठक में कर्मचारियों से कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

Share This Article
Leave a comment