अवैध निर्माणों पर चला प्राधिकरण का डंडा: मोरटा क्षेत्र में गोदाम, वेयरहाउस और RMC प्लांट सील

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Authority cracks down on illegal constructions: Warehouses, godowns, and RMC plant sealed in Morta area IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद(शिखर समाचार)|

अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्राधिकरण ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। उपाध्यक्ष के कड़े निर्देशों पर प्रवर्तन जोन-01 और 03 की टीम ने मोरटा और हमतुम रोड क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए गए कई व्यावसायिक ढांचों को सील कर दिया।

इन अवैध निर्माणों पर हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/mother-and-daughter-beaten-up-over-building-construction-dispute-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-14714-2026-01-22

प्रभारी प्रवर्तन के नेतृत्व में चली इस मुहिम के दौरान बिना किसी अनुमति के संचालित किए जा रहे 02 वेयरहाउस और 01 आर.एम.सी. (RMC) प्लांट को पूरी तरह सील बंद किया गया। इसके अलावा मेरठ रोड, मोरटा स्थित कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर भी सीलिंग की गाज गिरी, जिनमें शामिल हैं
मैसर्स शिव ज्योति पैकेजिंग (खसरा संख्या-1280)
मैसर्स कौरो मंडल एंटरप्राइजेज लिमिटेड/के/ओ वी.ए.एस. एंटरप्राइजेज (खसरा संख्या-1278)
फीनिक्स (खसरा संख्या-1276)
खसरा संख्या-1277 पर संचालित अन्य गोदाम और वेयरहाउस।

विरोध के बावजूद जारी रही कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/registry-offices-will-remain-open-on-sundays/

सीलिंग की प्रक्रिया के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और संचालकों ने टीम का विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल और प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। पुलिस की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न कराया गया।

चेतावनी: बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-26-days-the-protest-ended/

मौके पर मौजूद सहायक अभियंताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शहर के नियोजित विकास के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्राधिकरण ने संदेश दिया है कि बिना नक्शा पास कराए किए गए किसी भी निर्माण के खिलाफ आने वाले दिनों में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान जोन-01 और 03 के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, वर्कमेट और पुलिस बल के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment