गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी होने से रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। अभियान के तहत दोनों ने मिलकर ट्रेनों में यात्रियों को चिन्हित करके उनका सामान चोरी करने वाले एक चोर सलीम और चोरी का माल बेचने वाले उसके साथी साहिल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन और 8 हजार रुपये नगद बरामद किए।
रेल यात्रियों के लिए खतरा बन चुके चोरों को पकड़ा, ट्रेन में चोरी की योजना रद्द
सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ निवासी सलीम और दिल्ली निवासी साहिल को गिरफ्तार किया गया है। सलीम ट्रैन में चढ़कर सोए हुए या फिर बाथरूम गए हुए यात्रियों का चिन्हित करता था और मौका मिलते ही उनका सामान चोरी कर लेता था। वह ट्रेन में से सामान चोरी करने के साहिल को देता था और साहिल चोरी का सामान आगे बेच दिए करता था। वहीं पुलिस इनसे जुड़े एक अभियुक्त की तलाश में है और उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 5/6 से गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। इसके अलावा पूर्व में सलीम गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भी गिरफ्तार हो चुका है और जून में वह जेल से छुटकर आया था। जेल से निकलने के बाद फिर उसने ट्रेन में चोरी करनी शुरू कर दी थी। चोरी करने के लिए वह अमरोहा से किसी भी ट्रेन में चढ़ जाता था और मौका मिलते ही यात्रियों का सामान चोरी कर लेता था।
