पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव संपन्न

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Two-day annual festival concludes at PM Shri School IMAGE CREDIT TO SCHOOL

मुरादनगर (शिखर समाचार)।
पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर सैंथली के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई

उत्सव के प्रथम दिवस विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

द्वितीय दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति और ब्रज की होली पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इसके अतिरिक्त ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को जागरूक किया।

शुभारंभ और विशेष अतिथियों की उपस्थिति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनुज त्यागी और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुलोचना देवी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आकर्षक आरंभ किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रीना, एएनएम रुबीना व खुशबू तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं। प्रधानाचार्या अलका परिहार ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment