आईटीएस मोहननगर में एलुमनाई रीयूनियन 2026 का आयोजन, 150 से अधिक पूर्व छात्र हुए शामिल

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
An alumni reunion for 2026 was organized at ITS Mohannagar, with over 150 former students participating. IMAGE CREDIT TO ITS Mohannagar

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

आईटीएस मोहननगर में बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के पूर्व विद्यार्थियों के लिए एलुमनाई रीयूनियन 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2014–17 से लेकर 2018–21 तक के उत्तीर्ण बैच के लगभग 150 से अधिक एलुमनाई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन कॉलेज के चाणक्य प्रेक्षागार में संपन्न हुआ, जहाँ पुराने साथियों और शिक्षकों से मिलकर पूर्व छात्र भावुक नजर आए।

कार्यक्रम का उद्देश्य

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना था, ताकि वे आपसी संवाद के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ सकें और अपने व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत अनुभव साझा कर सकें। एलुमनाई रीयूनियन में इंटरैक्शन सत्र, अनुभव साझा मंच, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा व्यावसायिक नेटवर्किंग गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर कॉलेज, शिक्षक और एलुमनाई के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य संबोधन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि संस्थान को अपने पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि सफलता का वास्तविक अर्थ केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान का नाम रोशन करना भी है। उन्होंने एलुमनाई से आह्वान किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उच्च आदर्शों, नैतिक मूल्यों और उत्कृष्टता की परंपरा बनाए रखें।
यूजी संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ.) नैंसी शर्मा ने कहा कि एलुमनाई की उपलब्धियाँ वर्तमान एवं भावी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी सफलता संस्थान के शैक्षणिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

एलुमनाई और नेटवर्किंग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/

रीयूनियन के दौरान कई सफल उद्यमी, रियल एस्टेट डेवलपर, इंटरनेशनल ट्रेडर, सोशल मीडिया विशेषज्ञ और मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत प्रबंधक उपस्थित रहे। सभी ने अपने करियर और व्यवसाय से जुड़े अनुभव साझा किए तथा आपसी संपर्क स्थापित किए। कार्यक्रम के अंत में एलुमनाई ने प्रबंधन, प्राचार्या और शिक्षकों के साथ स्मृति चित्र खिंचवाए और वीडियो संदेश भी दिए।

उपस्थित संकाय सदस्य

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/after-26-days-the-protest-ended/

इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रोफेसर (डॉ.) विदुषी सिंह, कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर श्रेयता राज, प्रोफेसर उत्तम शर्मा, प्रोफेसर कनिका टंडन, डॉ. बरखा कक्कर, डॉ. नीरज जैन सहित अन्य संकाय सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे। सभी एलुमनाई ने संस्थान में पुनः आकर प्रसन्नता व्यक्त की और आयोजन के लिए आभार जताया।

Share This Article
Leave a comment