हापुड़ (शिखर समाचार)। एलायंस क्लब हापुड़ सर्वोत्तम के तत्वावधान में सिटी प्लाज़ा में नि:शुल्क दंत उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 155 लोगों के दांतों की एक्स-रे द्वारा जांच की गई तथा उन्हें उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
दांतों की नियमित जांच और स्वास्थ्य पर जोर
इस अवसर पर डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि समय समय पर दांतों की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। दांत हमारे स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी अनदेखी कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से ब्रश करने, संतुलित आहार लेने और समय समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की अपील की।
क्लब अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि एलायंस क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे शिविर लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होते हैं। क्लब का प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
क्लब की सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य शिविरों का महत्व
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
सचिव माधव बंसल एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से क्लब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और भविष्य में भी विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेई एवं मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन अजय बंसल ने कहा कि एलायंस क्लब की पहचान सेवा, समर्पण और मानवता के कार्यों से है। इस प्रकार के चिकित्सा शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और आगे भी क्लब जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।
समाज में जागरूकता बढ़ाने में योगदान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
संरक्षक महावीर वर्मा और राकेश माहेश्वरी ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ती है और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है, इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।
इस अवसर पर सुनील गोयल, अनिल स्वामी, डॉ. राजेश्वर सिंह, ललित गोयल, लोकेश छावनी वाले, विनीत, रविंदर सिंघल, प्रमोद जिंदल, दिनेश माहेश्वरी, विनोद गुप्ता और सुनील शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
