हिंदी भवन में महाकवि गोपालदास नीरज की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित
कवियों की रचनाओं से गूंजा सभागार, श्रोताओं ने तालियों से किया स्वागत
गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति, दिल्ली एवं महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में महाकवि गोपालदास नीरज की स्मृति में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के पीठाधीश्वर नारायण गिरि, डासना काली देवी मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरि, पद्मश्री राष्ट्रीय कवि सुरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, डासना नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेश श्रीवास्तव, मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति के अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कौशिक, दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा तथा गौरव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संतोष यादव ने की, जबकि डॉ. सीता ‘सागर’ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
देशभक्ति, प्रेम और सामाजिक सरोकारों से सजी कवियों की प्रस्तुतियां
कवि सम्मेलन में शशांक नीरज, कर्नल संजय चतुर्वेदी (बहराइच), डॉ. श्लेष गौतम (प्रयागराज), डॉ. कविता ‘किरण’ (फालना, राजस्थान), पवन कुमार (आईएएस, दिल्ली), डॉ. सीता ‘सागर’ (गाजियाबाद), सर्वेश अस्थाना, महेश श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय कवि डॉ. विष्णु सक्सैना ने अपनी ओजपूर्ण कविताओं, गीत, गजल, व्यंग्य और श्रृंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सरोकार, प्रेम, मानवीय संवेदनाओं और समसामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं पर सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि देश में केवल मंदिर बनाने की नहीं, बल्कि पूरे देश को मंदिर जैसा बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी देशों के साथ प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ रहने तथा समाज से गरीबी और वैमनस्य दूर करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है और कवियों की रचनाएं लोगों में सकारात्मक सोच और संवेदनाओं को जागृत करती हैं।
पत्रकारों, समाजसेवियों और साहित्य प्रेमियों का हुआ सम्मान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
समारोह में मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति एवं महाकवि गोपालदास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से जीडीए सचिव विवेक मिश्र, युग करवट के संपादक सलामत मियां, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेंद्र शर्मा, दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील यादव, वरिष्ठ पत्रकार सोनू अरोड़ा, तेजस न्यूज के संपादक तेजेश चौहान सहित अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों और साहित्य प्रेमियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में अजय शर्मा, अमरदीप शास्त्री, विपिन सिंघल, उद्घोषक एवं कवि सुरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता पवन गोयल, बी.के. शर्मा हनुमान, वी.के. अग्रवाल, अमित यादव (एएम इंटरप्राइजेज), प्रमोद यादव, कमल चौधरी, विनय चौधरी, साहिल डबास, शशिकांत भारद्वाज, जमील अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
