कुपोषण मुक्त बिजनौर के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : जिलाधिकारी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
All Departments Must Work in Coordination for a Malnutrition-Free Bijnor: District Magistrate IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुपोषण एवं अति कुपोषण से ग्रसित बच्चों, एनीमिया से प्रभावित गर्भवती और धात्री महिलाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को पोषण अभियान के लक्ष्यों की समयबद्ध एवं प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ अभियान तभी सफल होगा, जब सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से कार्य करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित रूप से वजन और लंबाई का मापन किया जाए तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी का विवरण समय पर पोषण अनुरेखक पर दर्ज किया जाए। साथ ही गंभीर तीव्र कुपोषित (सैम) एवं मध्यम तीव्र कुपोषित (मैम) बच्चों का शत-प्रतिशत चिन्हांकन कर उन्हें समय पर उपचार और पोषण पुनर्वास का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

उत्तराखंड सीमा के आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं पर विशेष जोर

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बैठक में उत्तराखंड सीमा से लगे गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, फर्नीचर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन केंद्रों पर आवश्यक सामग्री का अभाव है, वहां प्राथमिकता के आधार पर फर्नीचर एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से बच्चों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, नियमित होगी प्रगति की समीक्षा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और निर्धारित समय सीमा में सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोषण अभियान की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment