होली के पर्व को लेकर गाजियाबाद में जगह-जगह पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Ahead of Holi Festival, Police Conduct Flag Marches at Various Locations in Ghaziabad IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। होली का पर्व को गाजियाबाद में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने जगह-जगह फ्लैग मार्च किया। लोनी, डासना, मसूरी, कैला भट्टा, नंदग्राम, शाहिद नगर जैसे संवेदनशील इलाकों को चिन्हित करते हुए पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस लगातार लोगों से क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने की अपील भी कर रही है। रमजान को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस ने पैनी नजर बनाई हुई है और सोशल मिडिया पर विशेष नजर बनाई हुई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार लोगों से जागरूक रहते हुए सोशल मिडिया की भ्रमक वीडियो पर रियेक्ट नहीं करने की अपील कर रहे है। इसके अलावा सभी जगह शांति बनाए रखने के लिए पीस मीटिंग का आयोजन कर सम्मानित लोगों से लॉ एंड आर्डर बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की जा रही है। लॉ एंड आर्डर बनाए रखने के लिए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने थानाध्यक्ष वेव सिटी सर्वेश कुमार के साथ डासना में फ्लैग मार्च किया। एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने थानाध्यक्ष विजयनगर धर्मपाल के साथ विजयनगर में फ्लैग मार्च किया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने थानाध्यक्ष सिहानी गेट कुलदीप कुमार दीक्षित के साथ थाना सिहानी गेट इलाके में फ्लैग मार्च किया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने पुलिस बल के साथ थाना अंकुर विहार इलाके में फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी मुरादनगर अंकित कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना मुरादनगर क्षेत्र में रूट मार्च किया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने थानाध्यक्ष कविनगर अनुराग शर्मा के साथ कवि नगरक्षेत्र और थानाध्यक्ष मधुबन बापूधाम अखिलेश कुमार के साथ थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रूट मार्च किया।

2

Box 1

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-mission-shakti-gallery-ghaziabad-women-empowerment-inspiring-stories-local18-10090061.html

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि फ्लैग मार्च और पीस मीटिंग का आयोजन कर पुलिस विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है, जिससे लॉ एंड आर्डर मेंटेन रहे। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों से आग्रह भी किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर आने वाले किसी भी पोस्ट पर रिएक्शन नहीं करें।

2nd

Box 2

ट्रैफिक विभाग ने काटे चालान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

होली पर रोड को जाम मुक्त रखने के लिए बेतरतीब खड़े वाहनों पर ट्रैफिक विभाग ने चालान की कार्यवाही की है। पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम रितेश कुमार त्रिपाठी और यातायात निरीक्षक ने यातायात पुलिस बल के साथ अम्बेडकर रोड, चौधरी मोड़ व पुराना बस अड्डा तक पैदल गश्त की। उन्होंने बेतरतीब खड़े वाहनों पर चालान की कार्यवाही करते हुए यातायात बाधक ठेले को हटवाया। वहीं रोड पर जाम नहीं लगने देने के लिए दुकानदारों से सहयोग की अपील भी की, जिससे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित होली का पर्व मनाया जा सकें।

Share This Article
Leave a comment