रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे नितिन नबीन, दिया समरसता का संदेश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
After Offering Prayers at Ravidas Temple, Nitin Nabin Visits Dalit Worker’s Home, Delivers Message of Social Harmony IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

सहारनपुर (शिखर समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को सहारनपुर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश के कल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने ओजपुरा स्थित रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष अजब सिंह के आवास पर पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सहारनपुर के अपने पहले दौरे पर नितिन नबीन के मंदिर दर्शन और कार्यकर्ता के घर भोजन का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था।

पत्रकारों से वार्ता में नितिन नबीन ने कहा कि

पत्रकारों से वार्ता में नितिन नबीन ने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान देने और उसे मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सभी समाजों को साथ लेकर समरसता की भावना से आगे बढ़ना ही संत रविदास के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धा है।

इससे पूर्व नितिन नबीन ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने उन्हें संत रविदास की प्रतिमा और पुस्तक भेंट की। उन्होंने लोगों से संत रविदास के समानता, समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मंदिर दर्शन के बाद नितिन नबीन अजब सिंह के

मंदिर दर्शन के बाद नितिन नबीन अजब सिंह के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता के परिवार के साथ भोजन किया। पार्टी की ओर से इसे जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद और सामाजिक समरसता से जोड़कर देखा गया। नितिन नबीन का सहारनपुर दौरा संगठनात्मक बैठकों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है।

Share This Article
Leave a comment