लखनऊ (शिखर समाचार) उत्तर प्रदेश शासन ने आज एक बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अफसरों के कार्यस्थल और जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। शासन स्तर से जारी आदेशों के मुताबिक महोबा, प्रयागराज, उन्नाव, बलरामपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, झांसी और कासगंज समेत कई जिलों और विभागों में नए अधिकारियों को नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक फेरबदल: राम प्रकाश गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजे गए, कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
जारी सूची के अनुसार राम प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं कुंवर पंकज, मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), महोबा की जिम्मेदारी दी गई है। नवीन चन्द्र, उप जिलाधिकारी, उन्नाव को अपर जिलाधिकारी (भूमि-राजस्व), मेरठ पद पर भेजा गया है।
ज्योति राय, जो उप निदेशक, पशुपालन निदेशालय, लखनऊ में तैनात थीं, अब अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), बलरामपुर होंगी। इसी क्रम में प्रदीप कुमार, एडीएम (वित्त/राजस्व), बलरामपुर को पशुपालन निदेशालय, लखनऊ में उप निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक reshuffle जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ganpati-idol-immersion-conducted/
सुन्दर सुधाकरन, एडीएम (वित्त/राजस्व), सुल्तानपुर को अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल बनाया गया है। जबकि रोचक सिंह, एडीएम (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ को एडीएम (वित्त/राजस्व), सुल्तानपुर पद पर भेजा गया है।
इसके अलावा, राजकुमार मित्तल, जो लखनऊ स्थित सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक थे, अब एडीएम (नगर ट्रांस गोमती), लखनऊ के पद पर कार्यभार संभालेंगे। वहीं पवन कुमार, उप जिलाधिकारी, बाराबंकी को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ में प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक बदलाव की श्रृंखला जारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-shri-badi-ramleela-festival-begins/
इसी क्रम में राज कुमार सिंह यादव, उप जिलाधिकारी, महोबा को एडीएम (न्यायिक), बाराबंकी बनाया गया है। मो0 कमर, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी को महिला कल्याण निदेशालय, लखनऊ में उप निदेशक (छात्रवृत्ति) पदभार सौंपा गया है।
राहुल कुमार यादव, सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ में प्रधान प्रबंधक रहे, उन्हें अपर नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी बनाया गया है। वहीं उनकी जगह अब अंजली गंगवार, उप जिलाधिकारी, कासगंज को सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। शासन की इस व्यापक अदला-बदली से न केवल जिलों में प्रशासनिक कार्यप्रणाली में गति आने की उम्मीद है, बल्कि विभागीय स्तर पर भी नई ऊर्जा और कार्यकुशलता देखने को मिलेगी। प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इस बदलाव से ज़मीनी स्तर पर शासन की पकड़ और मजबूत होगी।
