गाजियाबाद (शिखर समाचार)
सिटीजन पुलिसिंग को मजबूत करते हुए थानों पर बेहतर व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। गाजियाबाद के प्रत्येक थाने पर विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की पूरी जानकारी ली जा रही है।
थाना टीला मोड़ का निरीक्षण और बैठक
एडिशनल सीपी ने थाना टीला मोड़ पर विवेचकों के साथ बैठक की और थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विवेचकों को निर्देश दिए गए कि महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही की जाए और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। हिनियस क्राइम में साक्ष्य का मजबूती से संकलन किया जाए और लंबित विवेचनाओं को गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
थाने में व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/
बैठक के बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह और थाना अध्यक्ष टीला मोड़ रवि बालियान को थाने की व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के आदेश दिए। फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को सुना जाए। महिला परामर्श केंद्र पर आने वाली शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए और इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी जाए।
रजिस्टर और सीसीटीवी पर ध्यान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/trans-hindon-cyber-police-40-crore-recovered/
थाने में सभी रजिस्टरों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित करने की व्यवस्था भी की जाए।
