कूड़े की अवैध डंपिंग पर कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं, एक लाख रुपये का जुर्माना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Action taken against illegal dumping of garbage; four tractor-trolleys were seized and a fine of one lakh rupees was imposed. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर जीटा-1 में कूड़े की अवैध डंपिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों पकड़ा। ये वाहन बिल्डर सोसायटियों से निकलने वाले कूड़े को लाकर सेक्टर के खाली प्लॉट में अवैध रूप से डंप कर रहे थे।

अवैध डंपिंग पर रंगे हाथों कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों ट्रैक्टर-ट्रॉली और उनके चालकों को पकड़ लिया। प्राधिकरण ने सभी वाहनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई के तहत कुल एक लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा इस तरह की गतिविधि करते पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त कर लिया जाएगा।

स्वच्छता नियमों के पालन की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने नागरिकों एवं संस्थाओं से कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डाला जाए तथा अवैध डंपिंग से बचा जाए। प्राधिकरण स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करता रहेगा।

Share This Article
Leave a comment