शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, फरार होने की फिराक में था

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Accused arrested for rape on the pretext of marriage; was planning to flee IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)।

शहर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबराबाद से उस समय दबोचा, जब वह फरार होने की फिराक में था।

22 जून को दर्ज हुआ था मुकदमा

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर 22 जून को शहर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना) तथा धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अकबराबाद में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था।

न्यायालय में पेशी की प्रक्रिया शुरू

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना नियमानुसार जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment