तीमारदारी को आई युवती से दरिंदगी, पड़ोसी युवकों ने बनाया हवस का शिकार, मुख्य आरोपित दबोचा, दूसरा फरार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A young woman was assaulted while taking care of someone; neighboring youths exploited her, the main accused has been caught while another is still at large IMAGE CREDIT TO POLICE

हापुड़ (शिखर समाचार)
धौलाना क्षेत्र में रिश्तों की पवित्रता को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीमार बहनोई की देखभाल करने आई युवती को पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने हवस का शिकार बना डाला। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, जबकि उसका साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

वन विभाग की रोमांचक कार्रवाई: विशाल अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में लौटाया गया

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/yashoda-medicity-hospital-inaugurated-by-president-draupadi-murmu-2025-10-26

जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती हाल ही में अपने बहनोई की तबीयत बिगड़ने पर उनकी सेवा के लिए आई हुई थी। इसी दौरान गांव के शादाब और उसके एक साथी ने युवती को पहले मीठी बातों में फंसाया, फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को मजबूर किया।

हिम्मत ने बदली कहानी: शादाब गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अब भी फरार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/muradnagar-police-arrested-three-cow-smuggler/

पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित शादाब की तलाश शुरू की और उसे गंगनहर पटरी पर गालंद पुल के पास से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीमें अब दूसरे आरोपित की धरपकड़ में दबिश दे रही हैं।

थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और घटना की हर पहलू से जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment