गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहननगर संस्थान के यू.जी. कैंपस में बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए मोरक्को द टैलेंट उत्सव 2025 का रंगारंग आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के चाणक्य प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों ने सिंगिंग, डांस, एक्टिंग, फैशन शो जैसी विविध प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनमें आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार करना था।
उत्साही शुरुआत: प्रमुख हस्तियों ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शान बढ़ाई
कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, यू.जी. कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा, ग्लोबल मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट एवं इंटरप्रेन्योर दृष्टि शर्मा, एक्स गूगलर और मॉडल ऐश्वर्या भूटानी, परास्नातक परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय, पीजीडीएम पाठ्यक्रम के निर्देशक डॉ. अजय कुमार, बीबीए चेयरपर्सन प्रो. आदिल खान और बीसीए चेयरपर्सन डॉ. विदुषी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में उपस्थित दृष्टि शर्मा और ऐश्वर्या भूटानी का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया।
प्रेरणादायक संदेश: आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से ही युवा बनेगा देश का नेतृत्व
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/young-man-shot-dead-in-village-sikri-police/
अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है, बशर्ते वे आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ अपनी क्षमताओं को निखारते रहें। वहीं यू.जी. कैंपस की प्रधानाचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सृजनात्मकता, नेतृत्व कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता में बीबीए सत्र 2025-28 से कार्तिकेय को मिस्टर फ्रेशर और अंशिका को मिस फ्रेशर चुना गया। फ्रेश फेस ऑफ बीबीए के रूप में उत्तम और इशिका को सम्मानित किया गया। मिस्टर टैलेंटेड मयंक और मिस टैलेंटेड नंदिनी रहीं। बेस्ट आउटफिट ऑफ द डे का खिताब बॉयज कैटेगरी में विविद शर्मा और गर्ल्स कैटेगरी में वंशिका सिंह को मिला।
नवीन चेहरों की चमक: बीसीए फ्रेशर्स और टैलेंटेड विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/meerut-divisional-commissioner-adg-zone/
वहीं बीसीए सत्र 2025-28 से आर्यन चौहान मिस्टर फ्रेशर और संस्कृति मिस फ्रेशर बनीं। फ्रेश फेस ऑफ बीसीए के रूप में गर्व चौहान और आयाति सर्वण को चुना गया। मिस्टर टैलेंटेड अमन कौशिक और मिस टैलेंटेड पूर्वी रहीं, जबकि बेस्ट आउटफिट ऑफ द डे बॉयज कैटेगरी में आदित्य वर्मा और गर्ल्स कैटेगरी में अंशिका को मिला।
आई.टी.एस संस्थान हर वर्ष नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से इस स्वागत समारोह का आयोजन करता है। इस वर्ष बीबीए और बीसीए प्रथम वर्ष के लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. आर. पी. चड्ढा, डॉ. नैन्सी शर्मा, प्रो. आदिल खान, डॉ. विदुषी सिंह सहित संकाय सदस्य, छात्र-छात्राएं और प्रतिभागी उपस्थित रहे।
