फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया पर आग पर काबू

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A fire broke out in a factory; the fire department arrived and brought it under control. IMAGE CREDIT TO दमकल विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। गाजियाबाद दिल्ली से सटे महानगर में अग्नि हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को साइट-4, साहिबाबाद में आइंस्टाइन फैक्ट्री (प्लाट संख्या A-10) में आग लग गई। गनीमत रही कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर पहुंचीं और आग को फैलने से रोक लिया गया।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन साहिबाबाद से दोनों फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। आग आइंस्टाइन फैक्ट्री में लगी थी और फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।

फायर सर्विस यूनिट ने MFE से पम्पिंग कर त्वरित और कुशल कार्रवाई करते हुए आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

आग लगने का कारण और सुरक्षा उपाय

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-cxo-meet-2025-held-at-its-mohan-nagar/

फैक्ट्री स्टाफ ने बताया कि एल्यूमिनियम की कटिंग के दौरान निकली चिंगारी से फ्लोर पर पड़ी एल्यूमिनियम डस्ट में आग लग गई थी। फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया। इसके साथ ही फैक्ट्री कर्मियों को आग से बचाव और सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया है।

Share This Article
Leave a comment