शामली (शिखर समाचार)। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय में मंगलवार को एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय समाज में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
बाबा साहेब के विचारों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
संविधान और लोकतंत्र में योगदान पर प्रकाश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनका योगदान सदैव देशवासियों के लिए मार्गदर्शक रहेगा और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
इस अवसर पर विजय कौशिक, अरविंद झाल, अमित लांक, अरविंद पंवार, उमेश पंवार, उमरदीन मंसूरी, विकास धीमान, सतबीर पंवार, देशराज भनेड़ा, बिजेंद्र मलिक, देवानंद गौड़, अंकित जैन और डॉ. मुबारक अली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
