भिक्कनपुर और मोरटा में अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई से हड़कंप

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Bulldozers deployed on illegal colonies in Bhikkanpur and Morta; strict action by the authority causes panic IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

गाजियाबाद (शिखर समाचार) प्राधिकरण उपाध्यक्ष के सख्त निर्देशों के बाद शुक्रवार को प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम भिक्कनपुर और मोरटा में अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्रवाई की। लगभग 36 बीघे क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को जमींदोज़ कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व प्रवर्तन प्रभारी जोन-2 ने किया, जिनके साथ प्रवर्तन दल और पुलिस बल तैनात रहा।

भिक्कनपुर और मोरटा में अवैध प्लॉटिंग का भंडाफोड़: जीडीए ने नक्शे बिना सैकड़ों वर्ग मीटर भूमि पर चल रहे निर्माण पर कार्रवाई की चेतावनी दी

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/nancy-stayed-in-engineer-rajats-room-136360881.html

जीडीए के मीडिया पर भारी रूद्रेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम भिक्कनपुर में नरेन्द्र त्यागी, रविन्द्र त्यागी और सचिन त्यागी द्वारा खसरा संख्या 407 व 408 पर करीब 20,000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना अनुमोदित नक्शे के अवैध प्लॉटिंग और सड़क निर्माण किया जा रहा था। इसी तरह मोरटा गांव में दिनेश त्यागी और प्रवीण त्यागी द्वारा खसरा संख्या 622 पर लगभग 10,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। वहीं भिक्कनपुर गांव में देवेंद्र, नितिन कुमार, रविन्द्र और सचिन द्वारा खसरा संख्या 471, 472 और 473 पर करीब 6,000 वर्ग मीटर भूमि में बिना अनुमति के निर्माण और मिट्टी भराव का काम चल रहा था।

इन स्थानों पर बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवॉल, साइट ऑफिस और अन्य निर्माणों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों और अवैध निर्माणकर्ताओं ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल और प्रवर्तन टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सख्ती से कार्रवाई पूरी की।

अवैध निर्माण पर सख्त चेतावनी: जोन-2 के प्रवर्तन प्रभारी ने कहा, बिना अनुमति किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/housing-development-council-ran-a-bulldozer/

प्रवर्तन प्रभारी जोन-2 ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना स्वीकृत नक्शे और अनुमति के किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की अनुमति के बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्रवाई में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्रवर्तन जोन-2 का समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि आगामी माह में भी इसी तरह की ध्वस्तीकरण और सीलिंग कार्यवाहियां तेज़ी से जारी रहेंगी, ताकि अवैध निर्माणों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment