अभिनेता मुकेश पाल को धमकियों का सामना, राजनीतिक पॉडकास्ट और अभिनय की दुनिया में सक्रिय

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Mukesh Pal: From Theatre to Films — A Versatile Journey in Acting and Modeling IMAGE CREDIT TO REPORTER

नई दिल्ली (शिखर समाचार) बॉलीवुड और थिएटर जगत के जाने-माने अभिनेता मुकेश पाल को हाल ही में अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार उन्हें उनकी हत्या की धमकियां मिली हैं। मुकेश पाल ने हाल के दिनों में बिहार चुनाव को लेकर कई बड़े नेताओं के पॉडकास्ट में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने बिना किसी डर के सवाल किए और मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।

मुकेश पाल: थिएटर से फिल्मों तक — अभिनय और मॉडलिंग की बहुमुखी यात्रा

ALSO READ:https://hindi.news18.com/amp/news/uttar-pradesh/ghaziabad-chhath-puja-route-hindon-ghats-police-issued-traffic-advisory-local18-9781080.html

मुकेश पाल केवल फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं। वे थिएटर अभिनेता और मॉडल के रूप में भी लंबे समय तक काम कर चुके हैं। मशहूर अभिनेत्री और सांसद कंगना रानौत के साथ उन्होंने थिएटर में भी परफॉर्म किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई हिंदी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों और भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

मुकेश पाल ने खुद के बैनर तले दो भोजपुरी फिल्मों का निर्माण भी किया है और फिलहाल हिंदी बॉलीवुड फिल्म The Diary Of Manipur में अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के निर्देशन में बन रही है। फिल्म में मोनालिसा, जो महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की की भूमिका में हैं, लीड रोल में दिखाई देंगी।

मुकेश पाल को मिली धमकियां — बेबाक अंदाज और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रुख बना वजह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gadh-ganga-mela-became-a-symbol-of-devotion/

मुकेश पाल की बहुआयामी प्रतिभा और बेबाक अंदाज ने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है। लेकिन राजनीतिक मुद्दों पर खुले तौर पर सवाल उठाने के कारण उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री के लोग उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और आशा कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारी जल्द ही उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

मुकेश पाल का कहना है कि वह डरने वाले नहीं हैं और अपने काम और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।

Share This Article
Leave a comment