गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित अधिकारीगण के साथ डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अर्ह मतदाताओं के नाम जुडवाने हेतु अपने स्तर से भी कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया गया कि 24 अक्टूबर 2025 तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु 38 एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हेतु 1375 फार्म प्राप्त हुए हैं, जिनकी संख्या अत्यधिक कम है।
गाजियाबाद में सभी दलों ने मतदाता सूची बढ़ाने की बैठक में भाग लिया, फार्म संख्या बढ़ाने पर हुई चर्चा
फार्मों की संख्या बढाये जाने हेतु समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों अर्ह मतदाताओं के नाम जुडवाने हेतु अपने स्तर से भी कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे इनकी संख्या बढ़ाई जा सके। बैठक में मनोज कुमार जाटव, जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, गाजियाबाद, हरेन्द्र कुमार कसाना, समाजवादी पार्टी, गाजियाबाद, दयाराम सैनी, महासचिव महानगर, गाजियाबाद, इस्माइल खाँ, उपाध्यक्ष, कांग्रेस, गाजियाबाद, आनन्द चन्द्रेश, प्रभारी मेरठ मण्डल, बहुजन समाज पार्टी, गाजियाबाद, सुमित देशबन्धु, आम आदमी पार्टी, गाजियाबाद, सुभाष चन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी, गाजियाबाद, रजत, तहसीलदार मोदीनगर, ललित कुमार पारस, बहुजन समाज पार्टी, गाजियाबाद, अजीत सिंह, उपजिलाधिकारी मोदीनगर, नवीन कुमार गौतम, बहुजन समाज पार्टी, गाजियाबाद, अरूण दीक्षित, उपजिलाधिकारी सदर, गाजियाबाद, मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी, गाजियाबाद, दीपक सिंघनवाल, उपजिलाधिकारी लोनी, ताहिर हुसैन, समाजवादी पार्टी, गाजियाबाद, विराग पाण्डेय, अपर उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद, त्रिफूल सिंह, शहर सचिव, भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी मार्क्सवादी, गाजियाबाद उपस्थित रहे।
